छत्तीसगढ़

मनेंद्रगढ़ CHC में लैब टेक्नीशियन को बना दिया अस्पताल प्रबंधक..

 

Advertisement

छत्तीसगढ़ का मनेंद्रगढ़ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का विधानसभा क्षेत्र है। मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब टेक्नीशियन को अस्पताल प्रबंधक बना दिया गया है। सीएचसी मनेंद्रगढ़ में लैब टेक्नीशियन सोमेंद्र मंडल को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisement

जिले के सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे ने इसका कारण स्टाफ की कमी बताया है। उनका कहना है कि मंडल अपनी मूल जिम्मेदारी के साथ यह काम भी देखेंगे।

इस नियुक्ति ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर मंत्री के अपने क्षेत्र में ही स्टाफ की इतनी कमी है, तो अन्य जिलों की स्थिति क्या होगी?

Related Articles

Back to top button