छत्तीसगढ़
भीषण सड़क हादसा : इनोवा व कार की टक्कर, 4 लोग घायल…..

रायपुर – नया रायपुर के सेक्टर 17 कायाबांधा इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने मारुति सेलेरियो को जबरदस्त टक्कर मार दी।
हादसे में सेलेरियो कार सवार एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चे समेत कुल चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल बालकों अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
चौंकाने वाली बात ये है कि टक्कर मारने वाली इनोवा कार कथित तौर पर सीआरपीएफ के डीआईजी की बताई जा रही है। हालांकि हादसे के वक्त इनोवा में कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।





