मुंगेली

एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर, चालक की मौके पर मौत, कई घायल….

(मनीष नामदेव) : मुंगेली – पंडरिया रोड पर स्थित शीतलकुंडा के पास मंगलवार सुबह प्रयागराज से रायपुर की ओर मरीज को लेकर जा रही एक एम्बुलेंस की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

Advertisement

हादसा इतना भीषण था कि एम्बुलेंस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक सलीम खान की मौके पर ही मौत हो गई। एम्बुलेंस में सवार मरीज समेत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों को हरसंभव चिकित्सकीय सहायता दी जा रही है।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button