देश

चारमीनार के पास इमारत में लगी भीषण आग, 17 की मौत, पीएम ने जताया दुख..

Advertisement

हैदराबाद के चारमीनार के पास एक इमारत में लगी भीषण आग में 17 लोगों की मौत की खबर आ रही है. जिन लोगों की इस घटना में मौत हुई है वो सभी इस आग में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिस इमारत में आग लगी है वो हैदराबाद के मीर चौक इलाके में है।

Advertisement

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह करीब साढ़े छह बजे फोन आया था. इसके बाद ही उनकी टीम मौके पर पहुंची.

इस घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बहुत दुखद हैं. मैं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी से बात करूंगा और इस घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को आर्थिक मदद दिलाने की हर संभव कोशिश करूंगा।

वहीं, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से राहत कार्य तेज करने व घायलों को सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने को कहा है.

PMO ने मुआवजे का किया ऐलान
इस हादसे को लेकर पीएम मोदी ने भी दुख जताया है. पीएम मोदी की तरफ इसे लेकर एक एक्स पोस्ट भी किया गया है. इस पोस्ट में कहा गया है कि आग में हुई मौतों से वह बहुत दुखी हैं. अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना।

घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

Related Articles

Back to top button