देश

WhatsApp प्रोफाइल फोटो के लिए आया अब तक का सबसे शानदार फीचर

 

Advertisement

वॉट्सऐप में इस साल कई धांसू फीचर्स की एंट्री हुई है। यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी लगातार नए फीचर ला रही है। मार्च में खबर आई थी कि वॉट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.25.9.8 में यूजर्स को एआई-पावर्ड प्रोफाइल फोटो जेनरेट करने का ऑप्शन दिया जा रहा है। यह फीचर यूजर्स को टेक्स्ट प्रॉम्प्ट इनपुट से उनकी जरूरत के अनुसार यूनीक प्रोफाइल फोटो क्रिएट करके देता है। आमतौर पर यूजर फोन में मौजूद फोटो को वॉट्सऐप प्रोफाइल फोटो के तौर पर लगाते हैं, लेकिन यह फीचर मौजूदा फोटोज को यूज किए बिना यूजर डिस्क्रिप्शन पर बेस्ड कस्टम इमेज जेनरेट करता है। ऐंड्रॉयड बीटा के बाद यह कमाल का फीचर अब iOS के लिए भी आ गया है।

Advertisement

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार एआई पावर्ड प्रोफाइल फोटो और ग्रुप आइकन जेनरेट करने वाले इस फीचर को टेस्टफ्लाइट ऐप पर मौजूद वॉट्सऐप बीटा फॉर iOS 25.16.10.70 में देखा गया है। WABetaInfo ने इस अपडेट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में आप एआई पावर्ड प्रोफाइल फोटो और ग्रुप आइकन क्रिएट करने वाले ऑप्शन को देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button