रायपुर

Gajanand App से ऑनलाईन सट्टा चलाने वाले 2 गिरफ्तार, 600 से अधिक बैंक खाते फ्रीज़

 

Advertisement

रायपुर। रायपुर पुलिस ने ऑनलाईन सट्टा कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए Gajanand App के माध्यम से सट्टा संचालन करने वाले मुख्य आरोपी नंदलाल लालवानी और उसके पुत्र गोविंद लालवानी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड और लगभग 60,000 रुपये की नकदी जब्त की है। साथ ही ऑनलाईन सट्टा में इस्तेमाल किए जा रहे 600 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज़ किया गया है।

तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में चल रहे इस ऑनलाइन सट्टा रैकेट के खिलाफ यह कार्रवाई रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर की गई।

पुलिस की कार्रवाई का क्रम इस प्रकार रहा:
दिनांक 02 अप्रैल को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा तिल्दा नेवरा पुलिस की टीम ने वार्ड नं. 06 स्थित एक मकान में छापा मारकर हर्ष पंजवानी को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 4 मोबाइल फोन, 60,000 रुपये नकद, पासबुक, चेकबुक और सट्टा संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए।

पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आगे खूबीराम पटेल, सोनू उर्फ शिवा सेन और शैलेन्द्र सिंह उर्फ सोनू को 09 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 3 मोबाइल और 60,000 रुपये नकद बरामद हुए।

आगे की जांच में सामने आया कि नंदलाल लालवानी ने फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल नंबरों के जरिए Gajanand App से ऑनलाइन सट्टा संचालित किया, जिसमें उसका बेटा गोविंद लालवानी भी संलिप्त था।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 125/25 के तहत धारा 4(क) जुआ एक्ट, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

नंदलाल लालवानी उर्फ नंदू (57 वर्ष)

गोविंद लालवानी (27 वर्ष)
(दोनों निवासी वार्ड नं. 03, एस.बी.आई. बैंक के सामने, तिल्दा नेवरा, रायपुर)

Related Articles

Back to top button