छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश के आसार….

 

Advertisement

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर जारी है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। चिलचिलाती धूप के कारण दिन के समय घर से निकलना मुश्किल हो गया है। हालांकि बीते दो दिनों से शाम के वक्त मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला है। तेज हवाओं के चलते लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन बारिश नहीं हुई।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है। राजधानी रायपुर, बिलासपुर, बलौदा बाजार, रायगढ़ और राजनांदगांव समेत कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और सक्रिय द्रोणिकाओं के प्रभाव से यह बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button