खेल

आईपीएल 2025 के बदले कार्यक्रम की घोषणा, 17 से होंगे लीग मैच..

 

Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनातनी के कारण नौ मई को एक हफ्ते के लिए स्थगित किया गया आईपीएल 2025 अब फिर से होगा। इसके लीग मैच अब 17 मई से खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मैच तीन जून को होगा। फाइनल मैच का स्थान तय नहीं किया गया है।

Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल गवर्निंग काउसिंल के साथ बैठक में नया कार्यक्रम तय किया है। इस कार्यक्रम की घोषणा की गई, जिसके तहत लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दो मैच खेले जाएंगे।

बीसीसीआई ने जिन छह शहरों को चुना है उनमें बेंगलुरू, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, अहमदाबाद शामिल हैं। 17 मई को पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएगा प्लेऑफ में पहला क्वालिफायर 29 मई, एलिमिनेटर 30 मई, क्वालिफायर-2 एक जून और फाइनल तीन जून को खेला जाएगा। प्लेऑफ और फाइनल मैच कहां खेले जाएंगे ये बीसीसीआई ने अभी नहीं बताया है। यानी अभी सिर्फ लीग मैचों का पूरी ब्योरा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button