खेल

सालों का इंतज़ार खत्म, आरसीबी ने पंजाब को हराकर जीता IPL 2025 का खिताब….

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार 17 साल का सूखा खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 07 रनों से हराकर इतिहास रच दिया।

Advertisement

आरसीबी ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने ओपनिंग करते हुए 35 गेंदों में 43 रनों की अहम पारी खेली, जिसमें 3 चौके शामिल थे। उनके अलावा अन्य बल्लेबाज़ों ने भी छोटे-छोटे योगदान दिए जिससे टीम एक मजबूत स्कोर खड़ा कर सकी।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 191 रन के टारगेट के सामने टिक नहीं सकी। जोश इंग्लिस ने 23 गेंदों में 39 रन बनाए लेकिन वो अर्धशतक से चूक गए। कप्तान श्रेयस अय्यर केवल 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ओपनर प्रियांश आर्य (24) और प्रभसिमरन सिंह (26) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए।

शशांक सिंह 22 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। इस ऐतिहासिक जीत के साथ आरसीबी ने अपने फैन्स को आखिरकार वो खुशी दे दी जिसका वो 2008 से इंतज़ार कर रहे थे। और इसी के साथ RCB की जीत पर बेंगलुरु सहित आरसीबी फैन्स में जश्न का माहौल है

Related Articles

Back to top button