खेल

T20 World  2024 : बाबर आजम ने जीता टॉस… भारतीय टीम करेगी पहले बल्लेबाजी..

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच ग्रुप-ए के तहत न्यूयॉर्क में हो रहा है. मैच में पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस से पहले न्यूयॉर्क में हुई तेज बारिश के कारण मैच में आधा घंटे की देरी हुई.

Advertisement

Accuweather के मुताबिक न्यूयॉर्क में आज बारिश की 42% संभावना है. यदि बारिश से मैच धुल जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएगा. बता दें कि ग्रुप मैचों के लिए ICC ने रिजर्व डे या अतिरिक्त समय का प्रावधान नहीं किया है.

यह दोनों ही टीमों भारत और पाकिस्तान का इस वर्ल्ड कप में दूसरा मुकाबला है. इससे पहले पाकिस्तान को इस वर्ल्ड कप में अमेरिकी जैसी नई टीम ने करारी शिकस्त दी थी. इसके बाद से ही बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम की जमकर आलोचना हो रही है. जबकि दूसरी ओर भारत ने अपना पहला मैच जीता है.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button