छत्तीसगढ़

जल्द आएगा मानसून: 27 मई तक केरल पहुंचने की संभावना, IMD ने दी जानकारी..

 

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : देशभर में गर्मी का कहर जारी है, लेकिन अब राहत की खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 2025 के मानसून को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में सामान्य से पहले दस्तक दे सकता है।

Advertisement

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने 2025 के मानसून पूर्वानुमान की घोषणा कर दी है। 27 मई को केरल में मानसून के आगमन की संभावना जताई गई है, जिसमें ±4 दिनों की संभावित त्रुटि हो सकती है। यानी मानसून 23 मई से 31 मई के बीच कभी भी दस्तक दे सकता है।

IMD ने यह पूर्वानुमान अपने स्वदेशी विकसित उन्नत सांख्यिकीय मॉडल के जरिए किया है, जिसमें 6 प्रमुख पर्यावरणीय संकेतकों का अध्ययन किया जाता है—जैसे उत्तर-पश्चिम भारत का तापमान, दक्षिण भारत की पूर्व मानसून वर्षा, प्रशांत और हिंद महासागर के वायुमंडलीय और समुद्री मापदंड।पिछले 20 वर्षों में IMD का पूर्वानुमान लगभग सटीक रहा है।

2020 से 2024 तक केरल में मानसून की शुरुआत की सटीक तारीखें भी इसकी पुष्टि करती हैं। सिर्फ 2015 में पूर्वानुमान में मामूली चूक देखी गई थी।

मानसून का यह पूर्वानुमान न सिर्फ किसानों के लिए बल्कि आम जनजीवन के लिए भी बड़ी राहत की खबर है। अब सभी की नजरें हैं कि ये भविष्यवाणी कितनी सटीक साबित होती है और मानसून समय पर देशभर में पहुंचे।

Related Articles

Back to top button