पाकिस्तान के 4 एयरबेस को भारत ने किया तबाह

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, “पाकिस्तानी सेना पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले कर रही है। उसने भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने के लिए ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया है। भारत ने कई खतरों को नाकाम कर दिया।
पाकिस्तान ने 26 से अधिक स्थानों पर हवाई मार्ग से घुसपैठ करने की कोशिश की। उसने उधमपुर, भुज, पठानकोट, बठिंडा में वायुसेना के ठिकानों पर हमारे उपकरणों और कर्मियों को नुकसान पहुंचाया।
उन्होंने पंजाब के वायुसेना बेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं और स्कूलों पर भी हमला किया।”
भारतीय सशस्त्र बलों ने सटीक निशाना बनाया। सटीक हथियारों से हमला किया गया। पाकिस्तान के एयरबेसों को ध्वस्त कर दिया गया। पाकिस्तान ने नागरिक विमानों की आड़ में हमले की कोशिश की।
उन्होंने कहा, ”पाकिस्तानी हमले में चार एयरबेस को नुकसान पहुंचा है। ऊधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज में नुकसान हुआ है।”




