देश
धर्मशाला से खिलाड़ियों की वापसी के लिए BCCI की विशेष व्यवस्था, IPL पर जल्द फैसला संभव

धर्मशाला। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और प्रसारण दल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है, जो इन सभी को धर्मशाला से सुरक्षित बाहर निकालेगी।
यह कदम मौजूदा हालात को देखते हुए एहतियातन उठाया गया है। खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर कोई भी जोखिम न उठाने की नीति पर BCCI कायम है।
इस बीच, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक भी जारी है, जिसमें टूर्नामेंट के भविष्य को लेकर अहम फैसले लिए जा सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
BCCI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हम खिलाड़ियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हैं। कोई भी निर्णय लेते समय इसी सिद्धांत को प्राथमिकता दी जाएगी।”




