देश

कई शहरों में पाकिस्तानी हमले के बीच आज का IPL मैच रद्द

 

Advertisement

पाकिस्तान से हमलों के बीच धर्मशाला में आईपीएल मैच रद्द कर दिया गया। यह मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा था। जिस वक्त मैच रद्द किया गया, तब पंजाब की पारी का 11वां ओवर फेंका जा रहा था।

Advertisement

अचानक से खेल रुका और अंपायरों ने खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाने के लिए कह दिया। इसके बाद मैदान की फ्लडलाइट्स बुझा दी गईं और दर्शकों को बाहर निकाला जाने लगा।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने जम्मू से जैसलमेर तक कई शहरों पर हमला बोला है। हालांकि भारतीय सेना ने सभी हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। इन हमलों के बाद बॉर्डर पर स्थित विभिन्न शहरों में ब्लैकआउट घोषित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button