देश

हेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की हुई मौत…..

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़ा हादसा हो गया है। सुबह 9 बजे गंगनानी के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है। हेलिकॉप्टर के मलबे की तस्वीरें भी सामने आई हैं। ये हेलिकॉप्टर प्राइवेट कंपनी का बताया जा रहा है और गंगोत्री की ओर जा रहा था। मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस मौजूद है।

Advertisement

उत्तरकाशी जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया। गंगोत्री धाम की ओर जा रहा aero trans प्राइवेट कंपनी का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा गंगनानी से आगे नाग मंदिर के नीचे, भागीरथी नदी के पास होने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर में श्रद्धालु सवार थे, जो गंगोत्री धाम की यात्रा पर थे।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। मौके के लिए पुलिस, सेना की विशेष टुकड़ी, आपदा प्रबंधन की QRT टीम, NDRF, SDRF, 108 एंबुलेंस सेवा, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी और राजस्व विभाग की टीमें रवाना कर दी गई हैं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button