खेल

अंडर 16 टीम घोषित, इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता एलीट ग्रुप….

 

Advertisement

(दिलीप जगवानी) : बिलासपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अंडर 16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा 5 अप्रैल को ट्रायल लिया गया। जिसमें कुल 137 बालकों ने भाग लिया. चयनकर्ता के रूप में ओपी यादव दिलीप सिंह अभिषेक सिंह सुशांत शुक्ला एस जावेद के द्वारा खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने के पश्चात 70 खिलाड़ियों का नाम नामांकित किया.

Advertisement

इसके पश्चात खिलाड़ियों का बोन टेस्ट कराया गया.
इन खिलाड़ियों के मध्य 7 सिलेक्शन मैच का कराया गया और प्रदर्शन को देखते हुए अंडर 16 इंटर डिस्ट्रिक्ट elite ग्रुप के लिए टीम घोषित की गई।

चयनित खिलाड़ियों मे आदित्य बेदवाल (vc) अविरल गुप्ता आरुष काप्से आकाश यादव अनंत प्रताप
अंश कोरी चेतन कुमार
दिव्य निगम काव्यांश वाधवानी लक्षित कार्तिकेन
मोहम्मद ज़ैद लक्ष्य रजक
प्रखर पांडे पीयूष चंद्रा (c)
यश शर्मा सूर्यांश स्वर्णकार
श्रेयांश चतुर्वेदी
राज वंश भाटिया शामिल है.
स्टेण्ड बाय – प्रतीक कुशवाहा
वीर तिवारी आरुष सिंह
पुलकित चंद्राकर .

अंडर 16 एलिट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट 1 मई से प्रारंभ हुआ है जिसमें बिलासपुर ग्रुप बी में है बिलासपुर अपना पहला मैच दिनांक 6 मई भिलाई के सेक्टर 1 मैदान को सुबह 6:30 को रायगढ़ के मध्य खेलेगी ।
इसके बाद 11 मई को दिल्लीरझरा में रायपुर ब्लू के मध्य होगा , तीसरा मैच बीसीए के मध्य 16 मई को खेलेगा और चौथा मैच 21 मई को दुर्ग के मध्य खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button