बिलासपुर

बिलासपुर की बिजली व्यवस्था ठप्प, रात होते ही कार्यालय में छलकती हैं जाम.

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में शनिवार शाम आई तेज आंधी ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली की असलियत सामने ला दी। करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने शहर के दर्जनों मोहल्लों कालोनीयों की बिजली गुल कर दी। लोग समझे कि बिजली कर्मचारी लाइन मरम्मत के कार्य मे लगे होंगे, लेकिन सच्चाई चौंकाने वाली थी।

Advertisement

नेहरू नगर स्थित बिजली विभाग के सब स्टेशन की हालत देखने वाली थी। अंदर गंदगी फैली थी, शिकायत काउंटर के पास बीड़ी-सिगरेट और गुटखे के रैपर पड़े थे, जबकि पीछे शराब की खाली बोतलों का ढेर जमा था। सस्ती देसी से लेकर महंगी विदेशी शराब की बोतलें चीख चीख का बता रही थी की, यहाँ काम छोड़कर कर्मचारी जाम छलकाने मे ज्यादा मस्त रहते है.जनता परेशान थी, कोई कह रहा था – “हमारे घर में बच्चे रो रहे हैं, बुज़ुर्ग तकलीफ में हैं. लेकिन बिजली विभाग को आम जनता की परेशानियों से क्या लेना देना है.

Advertisement

बिजली का काम जब से ठेकेदारों को दिया गया है बिजली विभाग के अधिकारी सिर्फ कार्यालय जाकर एसी का ठंडा हवा ले रहे है. क्योंकि हिसाब किताब हो हर महीने हो ही रहा है.ये जों दृश्य बिजली विभाग के कार्यालय का है, उससे समझा जा सकता है की नशे के हालात मे कर्मचारी किस तरह काम करते होंगे. यह कहना गलत नहीं होगा की जब से काम ठेकेदारों के हाथ मे गया है, व्यवस्था पुरी तरह ठप्प हो गयी है.

Related Articles

Back to top button