जशपुर

ऑपरेशन अंकुश: अपहरण और लूट के मामले में दो साल से फरार आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

जशपुर – पुलिस ने दो साल पुराने अपहरण और लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी वकील खान को झारखंड से गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई जशपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत की गई है।

Advertisement

साल 2023 में कुनकुरी के एक ट्रांसपोर्टर के अपहरण और दो लाख से अधिक की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में आरोपी वकील खान अपने साथियों के साथ फरार चल रहा था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रांसपोर्टर को झांसे में लेकर अगवा किया, मारपीट की और एटीएम कार्ड से 2 लाख 70 हजार रुपए निकाल लिए।

Advertisement

इस सनसनीखेज मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी नौसाद अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी, और आखिरकार तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने झारखंड के गुमला जिले से वकील खान को धर दबोचा।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले के अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश जारी है और जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन अंकुश के तहत जशपुर पुलिस पुराने मामलों में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चला रही है, जो अब सफल होता नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button