रायपुर

ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी कार्यवाही, साइबर ठगी में शामिल 4 एजेंट-ब्रोकर गिरफ्तार

रायपुर – ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खातों के संचालन में शामिल 4 एजेंट-ब्रोकर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में यह सामने आया कि आरोपी खुद खातों को ऑपरेट कर ठगी की रकम इधर-उधर करते थे।

Advertisement

थाना गंज रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक 79/25 के तहत की गई जांच में पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर इन चारों की पहचान हुई। आरोपियों में सुनील वॉल्टर, आरिफ मण्डावी, संजय सिंह ठण्डन और मनीष वर्मा शामिल हैं। सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Advertisement

अब तक इस ऑपरेशन के तहत कुल 212 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button