जशपुर

वाहन चेकिंग के दौरान मारपीट : एसएसपी ने ASI को किया लाईन अटैच, दिए जांच के आदेश

जशपुर – वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से मारपीट के आरोप में एएसआई मनोज भगत को लाईन अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा तत्काल प्रभाव से की गई है।

Advertisement

घटना 30 अप्रैल की शाम लगभग 6:30 बजे की है, जब थाना लोदाम क्षेत्र के अंतर्गत NH-43 पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एएसआई मनोज भगत द्वारा एक कार सवार व्यक्ति से कथित रूप से मारपीट की गई, जिसकी सूचना और वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

Advertisement

एसएसपी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इसे पुलिस कर्तव्यों के प्रतिकूल बताया है और मामले की जांच एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा को सौंपी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि वाहन चेकिंग के दौरान शालीन और मर्यादित व्यवहार बनाए रखें। किसी भी प्रकार का अभद्र आचरण पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अगर कोई आम नागरिक दुर्व्यवहार करता है तो उसके खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Back to top button