
(दिलीप जगवानी/राजा खान) बिलासपुर : कन्याओं का घर बसाने विभिन्न सामाजिक संगठन और प्रबुद्ध नागरिक शोभा टाह फाउंडेशन के साथ हुए. अक्षय तृतीया के पावन मौके पर सामूहिक विवाह का आयोजन जगन्नाथ मंगलमय मे किया गया. नव दाम्पत्तियों को आशीर्वाद देने बिलासपुर सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे थे.
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारो की शादी योग्य कन्याओं का सम्मानजनक विवाह के लिए शोभा टाह फाउंडेशन हर साल कन्यादान महायज्ञ का आयोजन करता है. अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर हुए सामूहिक विवाह समारोह मे दस जोड़े दाम्पत्य के पवित्र बंधन मे आबद्ध हुए. इन्हे आशीर्वाद देने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और नगर के प्रतिष्ठित जन जगन्नाथ मंगलमय पहुंचे थे.
पावन मौके पर सामाजिक प्रतिबद्धता की परम्परा को बारह साल पुरे हुए. इन वर्षो मे विभिन्न सामाजिक संगठन और प्रबुद्ध नागरिक शोभा टाह फाउंडेशन के साथ मिलकर सौ से ज्यादा परिवारों की कन्याओं का घर बसाने अपना योगदान किया है. बिलासपुर सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने प्रयासों को सराहा और कहा अक्षय तृतीया का पावन मौका नव दाम्पत्तियों के जीवन को मंगल बनाएगा.
सामूहिक विवाह समारोह मे गायत्री साधको ने वैदिक रीति से कन्यादान कराया इसमे वर वधु का परिवार और नाते रिश्तेदार उत्साहित दिखे. सभी ने मांगलिक प्रक्रिया मे भाग लिया. शोभा टाह फाउंडेशन के संस्थापक अनिल टाह ने कहा किसी भी परिवार के लिए उसकी बेटी या बेटे की शादी भव्य बनाने का अरमान होता है लेकिन सभी ऐसा नही कर सकते. इसे सम्मानजनक बनाकर माता पिता भाई बहन के हाथो कन्यादान कराने का संकल्प हर साल पूरा किया जाता है सामूहिक समारोह मे कई संस्थाओ ने हाथ बटाया.
विवाह वेदी के आसपास मौजूद परिजनो के चेहरे पर बेटी को विदा करते ख़ुशी और गम के मिले जुले भाव थे. सामाजिक सरोकार का परिचय देकर नव दाम्पत्ति को उसकी गृहस्थी सजाने जरुरी सामान भेंट किया.




