प्रदेश का पहला शटल टाईप पार्किंग तीन साल से अधूरा.

(दिलीप जगवानी/राजा खान) : बिलासपुर – शहर में प्रदेश की पहली आटोमेटिक मल्टीलेवल शटल टाइप कार पार्किंग की सुविधा तीन सालो मे शुरू नही हो सकी. पहले ठेका प्रक्रिया मे देरी हुई इसके बाद अप्रैल 2022 के अंत मे काम शुरू किया लेकिन अगले एक साल नींव का काम चलता रहा इससे एक साल मे तैयार की जाने वाली शटल टाइप पार्किंग तीन साल बाद भी पूरी तरह नही बन सकी.
स्मार्ट सिटी लिमिटेड अंतर्गत बनाई जा रही इस मल्टीलेवल कार पार्किंग में खास बात यह है की पार्किंग का पूरा सिस्टम आटोमेटिक रहेगा। कारें ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट के माध्यम से ऊपरी मंजिलों में आटोमेटिक पार्क हो जाएगी।पुराना बस स्टैंड में इसके निर्माण की लागत 10 करोड़ 90 लाख रूपये से बढ़कर सवा 11 करोड़ पहुंच गया है. इसमे एक साथ 80 कार पार्क की जा सकेगी। साढ़े दस हजार स्क्वेयर फीट जमीन पर ग्राउंड फ्लोर के अलावा चार मंजिला आयरन स्ट्रक्चर खड़ा किया जा रहा उसके बाद सभी फ्लोर पर मजबूत आयरन शीट बिछाया जायेंगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के मुताबिक ठेका कंपनी द्वारा पांच सालों तक इसका संचालन और रखरखाव किया जायेगा. इस साल सितंबर मे इसे हर हाल मे पूरा करने कहा गया है.




