छत्तीसगढ़बिलासपुर

वकील ने परिवार के साथ मिलकर पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम उड़गन में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां पत्थर हटाने की बात को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

घटना 2 मार्च 2025 की सुबह की है, जब ग्राम उड़गन में खेमराज बंजारे (27) अपने घर के बाहर मृत पाया गया। जांच में सामने आया कि मृतक के पड़ोसी गली को ऊंचा करने के लिए मिट्टी और पत्थर डाल रहे थे, जिसे किसी ने हटा दिया। इसी बात को लेकर श्याम अंचल गाली-गलौच कर रहा था। जब खेमराज ने इसका विरोध किया, तो श्याम अंचल और उसके बेटे लक्ष्मण, मुकेश ने मिलकर डंडा, सब्बलनुमा बरछी और बोल्डर पत्थर से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान श्याम की पत्नी सीता अंचल भी हमलावरों का समर्थन कर रही थी।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बिल्हा ने पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज कुमार और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा अनिता प्रभा मिंज के मार्गदर्शन में टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से ही आरोपियों को पकड़ लिया और पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।

ये हुए गिरफ्तार:

1. श्याम अंचल (55 वर्ष)

2. लक्ष्मण अंचल (29 वर्ष)

3. मुकेश अंचल (26 वर्ष)

4. सीताबाई अंचल (50 वर्ष)

आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। हत्या में इस्तेमाल किए गए डंडा, सब्बलनुमा बरछी और बोल्डर पत्थर को जब्त कर लिया गया है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उमेश कुमार साहू, उपनिरीक्षक शत्रुघ्न प्रसाद लहरे, प्र.आर. रूपेश तिग्गा, आरक्षक संतोष मरकाम, कृष्णा महिलांगे, सुमन चंद्रवंशी और मौसम साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button