छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – आज 28 अप्रैल 2025 को मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए नाउकास्ट अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह 10:01 बजे से दोपहर 1:01 बजे तक जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
तेज़ हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँचने की आशंका है।

Advertisement

जनता के लिए मौसम विभाग ने कुछ जरूरी सावधानियां बताई हैं:

वाहन सावधानीपूर्वक चलाएँ और सुरक्षित स्थानों पर पार्क करें।

मौसम परिवर्तन पर नजर रखें और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर शरण लें।

तेज हवाओं से उड़ने वाली वस्तुओं को सुरक्षित करें।

पेड़ों के नीचे खड़े न हों और शरण न लें।

बाहरी गतिविधियों को फिलहाल स्थगित कर दें।

जलाशय, तालाब या नदी के किनारे जाने से बचें।

मौसम विभाग ने फिलहाल गंभीर चेतावनी से इनकार किया है, लेकिन जनता से अलर्ट रहने और लगातार अपडेट लेते रहने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button