रायपुर

नहाने के दौरान नदी में डूबे 2 युवक, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

 

Advertisement

रायपुर। मुजगहन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खारुन नदी में डूबे दो युवकों में से एक युवक अर्जुन यादव की बॉडी बरामद कर ली गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
वहीं, दूसरे युवक भूपेश भूडे की तलाश अभी भी जारी है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस की टीम भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव में फंस गए थे। जैसे ही घटना की सूचना मिली, तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। फिलहाल भूपेश भूडे को तलाशने के प्रयास तेजी से जारी हैं।

Advertisement

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button