रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आतंकी हमले में मृत दिनेश मिरानिया को दी श्रद्धांजलि, अंतिम यात्रा में हुए शामिल….

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में मृत हुए रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया को आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय मिरानिया के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें नमन किया और गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अंतिम यात्रा में भी भाग लिया और उन्हें कंधा देकर अंतिम विदाई दी।

Advertisement

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन भी स्व. दिनेश मिरानिया को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

 

Related Articles

Back to top button