रायपुर

रायपुर में कांग्रेस का मुख्यमंत्री निवास घेराव, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े कार्यकर्ता…..

रायपुर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव शुरू कर दिया है। वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं।

Advertisement

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कई बैरिकेड्स तोड़ दिए और मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ने लगे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है, और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Advertisement

पुलिस लगातार कार्यकर्ताओं को रोकने और समझाइश देने का प्रयास कर रही है, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ते जा रहे हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, हालांकि प्रशासन हालात को नियंत्रण में रखने की कोशिश में जुटा है।

Related Articles

Back to top button