बिलासपुर

बिलासपुर में गर्मी का कहर, जिला अस्पताल में दो घंटे से बिजली गुल, मरीज बेहाल

(आशीष मौर्य संपादक/जयेन्द्र गोले) : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, रायपुर ने अगले 48 घंटे के लिए हीट वेव अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

भीषण गर्मी के बीच बिलासपुर जिला अस्पताल में पिछले दो घंटे से बिजली गुल है। हैरानी की बात यह है कि जनरेटर भी बंद पड़ा है। तेज़ गर्मी में इलाज के लिए आए मरीज और उनके परिजन बेहाल हैं। अस्पताल के अंदर उमस और गर्मी ने हालात बदतर कर दिए हैं।

Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई नई बात नहीं है, जिला अस्पताल में बिजली और जनरेटर की यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। यहां मौजूद सात जनरेटर सफेद हाथी साबित हो रहा है। अब जब तापमान लगातार बढ़ रहा है, तो हालात और गंभीर हो गए हैं।

मरीजों और उनके परिजनों ने जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button