बिलासपुर

सुने मकानों में चोरी करने वाले 6 गिरफ्तार.

 

Advertisement

बिलासपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र के अकलतरी गांव में हुई बड़ी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी की वारदात 3-4 जनवरी की रात दो सूने मकानों में हुई थी, जिसमें धान, गेहूं, कांसे के बर्तन, एलईडी टीवी, कंप्यूटर सेट और चांदी की पायल चोरी की गई थी।

Advertisement

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राजकमल धीवर और उसके साथियों जीतू धीवर, अकबर खान, अनिल कसेर, अमन रात्रे व विवेक साव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। बरामद सामान में 06 बोरी धान, कंप्यूटर, टीवी व कांसे के बर्तन शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button