मंगला चौक स्थित कई दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर के मंगला चौक के पास मंगलवार रात भीषण आग लगने से छह दुकानें जल गईं। भयानक आग मे दुकानों समेत वहां रखा मशीन, कपड़े, फर्नीचर समेत हजारों का सामान खत्म हो गया। आगजनी मे सबसे ज्यादा एक दुकानदार 25 लाख का नुकसान पहुंचा है।
घटना मंगलवार देर रात की है। मंगला चौक के पास स्थित बाज़ार की सभी दुकानें रात आठ बजे बंद कर दी गई थीं। तड़के करीब चार बजे चौकीदार ने एक दुकानदार को फोन कर बताया कि उनकी दुकान में आग लगी है। जब तक वो मौके पर पहुंचता, आग बाजार मे फैल गई। इस हादसे में कुल सात दुकानें जल गईं। इनमें सब्जी, फल, लांड्री, चाय और एक बड़ी फर्नीचर दुकान शामिल हैं। आग ने सब कुछ खाक कर दिया। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि फोन करने वाले ने आगजनी की सूचना दी लेकिन उनके पहुंचने तक सब खत्म हो चुका था। करीब 25लाख का फर्नीचर और दुकान मे खड़ा छोटा हाथी वाहन आगजनी की भेंट चढ़ गया।
फर्नीचर दुकान के साथ-साथ लांड्री में रखे ग्राहकों के सैकड़ों कपड़े जल गए। चाय दुकान में रखा सारा सामान, और फल-सब्ज़ी की दुकानें भी पूरी तरह बर्बाद हो गईं। स्थानीय लोगों का मानना है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी, लेकिन फिलहाल पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक आग अपना काम कर चुकी थी। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आर्थिक नुकसान बेहद बड़ा है।
पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से मुआवज़े की मांग की है। मंगला चौक की यह घटना एक बार फिर बताती है कि बाजारों में फायर सेफ्टी इंतज़ाम कितने ज़रूरी हैं।




