छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

एएसपी उदयन बेहार ने संभाला यातायात शाखा का प्रभार, सड़क सुरक्षा को लेकर दिए अहम निर्देश

Advertisement

जांजगीर-चांपा जिले में नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार ने मंगलवार को यातायात शाखा कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी समेत यातायात विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशानुसार, उदयन बेहार ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया।

Related Articles

Back to top button