बिलासपुर
GGU : NSS कैंप में योगा सेशन के दौरान, 155 हिन्दू छात्रों को नमाज पढ़वाने का आरोप…..

(आशीष मौर्य संपादक/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर के गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के एनएसएस कैंप में एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि योगा सेशन के दौरान 155 हिंदू छात्रों को नमाज़ पढ़ने के लिए बाध्य किया गया।
मामला 30 मार्च का है, जब शिवतराई कोटा में चल रहे कैंप में ईद के दिन 159 छात्र मौजूद थे, जिनमें 4 मुस्लिम छात्र भी शामिल थे। छात्रों का आरोप है कि कोऑर्डिनेटर ने मुस्लिम छात्रों को मंच पर बुलाकर नमाज़ अदा करने को कहा, और फिर बाकी छात्रों को भी वही प्रक्रिया दोहराने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान छात्रों के मोबाइल जमा कर लिए गए थे, जिससे घटना का कोई प्रत्यक्ष वीडियो सबूत नहीं है। हालांकि, कुछ छात्रों ने पहचान छुपाते हुए इस घटना का वीडियो बयान जारी किया है।
फिलहाल कोनी थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।




