बिलासपुर
अंबेडकर जयंती पर भाजपा पूर्वी मंडल ने किया चौकों की सफाई व माल्यार्पण…..

बिलासपुर में श्री भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भाजपा पूर्वी मंडल द्वारा स्वच्छता और सम्मान का संदेश देते हुए विभिन्न चौकों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर चौक, तात्या टोपे चौक, शहीद भगत सिंह चौक और गुरुनानक चौक पर प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया गया।
इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राकेश लालवानी, महामंत्री शेखर पाल, आशुतोष शर्मा, निर्मल जीवनानी, एमआईसी सदस्य मोती गंगवानी व दिनेश देवांगन, पार्षद सुब्रत दत्ता, वल्लभ राव, कृष्णा रजक, लोकेश्वरी राठौर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और महापुरुषों को श्रद्धांजलि देना था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे सेवा और सम्मान का अवसर बताया।




