जशपुर

ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौमांस की तस्करी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार.

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने गौवंश मांस तस्करी के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी झारखंड के गोविंदपुर से गौ मांस खरीदकर स्कॉर्पियो वाहन से जशपुर ला रहे थे।

Advertisement

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध वाहन टिकैतगंज रोड होते हुए जशपुर की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नाकेबंदी कर वाहन को पकड़ा गया। तलाशी में 6 थैलियों में गौ मांस बरामद हुआ, जिसकी पुष्टि पशु चिकित्सक द्वारा की गई।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों में जेवियर तिर्की, विपिन तिर्की, आनंद किशोर एक्का, महावीर महतो और मनोज राम शामिल हैं। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 5 और 10 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गौ मांस की खरीद कहां से हुई। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि ऑपरेशन शंखनाद आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button