रायपुर

पुलिस लाइन में जनरल परेड: एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने ली सलामी, 15 कर्मियों को किया गया सम्मानित

रायपुर पुलिस लाइन में आज जनरल परेड का आयोजन किया गया, जहां पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। इस परेड में जिले के पुलिस राजपत्रित अधिकारी, थाना, यातायात, डॉग स्क्वाड, एमटी शाखा के अधिकारी-कर्मचारी तथा गार्ड कमांडर शामिल हुए।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान एसएसपी डॉ. सिंह ने अधिकारियों-कर्मचारियों की वेशभूषा और अनुशासन का जायजा लिया। अच्छी वेशभूषा के लिए 15 पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार दिया गया, जबकि निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी गई।

Advertisement

एसएसपी ने उपस्थित सभी कर्मियों को अनुशासन में रहने और कर्तव्य के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए। साथ ही बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले 9 कर्मचारियों की ऑन-द-स्पॉट पेशी लेकर कार्रवाई की गई और 17 कर्मियों की व्यक्तिगत समस्याएं भी सुनी गईं।

इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन कुमार झा, सिविल लाइन अजय कुमार, कोतवाली केशरी नंदन नायक, नवा रायपुर करण उके सहित कुल 270 अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जनरल परेड का उद्देश्य पुलिस बल के पेशेवर ज्ञान और क्षमता को सशक्त करना रहा।

Related Articles

Back to top button