छत्तीसगढ़
सुकमा में नक्सल वरोधी अभियान में बड़ी सफलता, एक इनामी सहित तीन नक्सली गिरफ्तार

सुकमा में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक इनामी नक्सली समेत तीन सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी नक्सली इलाके में लंबे समय से सक्रिय थे और दो ग्रामीणों के अपहरण कर हत्या जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल थे। पकड़े गए नक्सलियों में से एक पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था।
गिरफ्तार किए गए नक्सलियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को नक्सल मोर्चे पर एक अहम सफलता माना जा रहा है।




