छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर के 34 स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, आवेदन 5 मई तक….

Advertisement

(दिलीप जगवानी ) : बिलासपुर जिले के 34 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें 21 विद्यालयों में अंग्रेजी व हिंदी माध्यम, जबकि 13 में केवल हिंदी माध्यम में प्रवेश मिलेगा। 10 अप्रैल से 5 मई तक आवेदन किए जा सकेंगे। अधिक आवेदन की स्थिति में 6 से 10 मई तक लॉटरी के माध्यम से सीट आवंटित की जाएगी और 15 मई तक प्रवेश की कार्यवाही पूरी की जाएगी।

Advertisement

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से होंगे, लेकिन एक विद्यार्थी केवल एक विद्यालय के लिए ही आवेदन कर सकता है। रिक्त सीटों की जानकारी sages पोर्टल और विद्यालयों से प्राप्त की जा सकती है।

कोरोना महामारी में अनाथ हुए बच्चों को महतारी दुलार योजना के तहत सीधे प्रवेश मिलेगा। अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में बालक व बालिकाओं के लिए 50-50 प्रतिशत सीटे आरक्षित रहेंगी। वहीं, BPL और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को 25% सीटों पर आरक्षण मिलेगा।

जिले के चार अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में नर्सरी कक्षा (KG-1) के लिए भी प्रवेश होंगे, जिनमें प्रत्येक में 25 सीटें निर्धारित हैं। कक्षा 1 में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 31 मई 2025 तक 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के बीच होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button