सपा नेता के 10 ठिकानों पर ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

उत्तर प्रदेश में सपा नेता विनय शंकर तिवारी के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज फिर बड़ी कार्रवाई की है। सपा नेता विनय शंकर तिवारी के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। सपा नेता के गंगोत्तरी इंटरप्राइजेज कंपनी के करीब 10 जगहों पर ईडी ने सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब 700 करोड़ के बैंक लोन घोटाले का मामला सामने आया है।
करोड़ों के बैंक लोन घोटाले में फंसे हैं पूर्व विधायक
ईडी ने चिल्लूपार सीट से पूर्व विधायक और सपा नेता विनय शंकर तिवारी के ठिकानों पर एक साथ लखनऊ, गोरखपुर से मुंबई तक ताबड़तोड़ छापेमारी की है। विनय तिवारी करोड़ों के बैंक लोन घोटाले में फंसे हुए हैं। ईडी ने सोमवार को गंगोत्री इंटरप्राइजेज के ऑफिसों पर एक साथ छापेमारी की है।सोमवार की सुबह हुई इस कार्रवाई को एक साथ अंजाम दिया गया है। ईडी ने उनके खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाना है।




