देश

बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक ट्रेन में आग लगने का मामला सामने आया है। यहां यात्रियों से भरी बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20846) के एक हिस्से में रविवार शाम को अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन में ट्रेन को रोका गया। रेलवे के एक अधिकारी ने आग लगने की इस घटना के बारे में जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और अग्निकांड में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।

Advertisement

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने आग लगने की घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20846) की ‘पावर कार’ (ट्रेन का वह हिस्सा जिससे रेलगाड़ी में बिजली की आपूर्ति की जाती है) में आग लग गई। आग लगने की यह घटना तराना और ताजपुर स्टेशनों के बीच शाम पांच बजे के आस-पास हुई। उन्होंने बताया कि फिलहाल यात्री ट्रेन की ‘पावर कार’ में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं मरम्मत के बाद रेलगाड़ी को शाम साढ़े छह बजे गंतव्य के लिए रवाना भी कर दिया गया।

Advertisement

 

Related Articles

Back to top button