रायपुर
युवक की संदिग्ध लाश मिलने से फैली सनसनी…..

(रायपुर ब्यूरो) : राजधानी के कमल विहार इलाके में एक युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव पर चोट के निशान पाए गए हैं।
मौके पर पहुंची FSL की टीम जांच में जुटी है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस आसपास के CCTV खंगालने में लगी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।




