पेमेंट होने पर सिर्फ सुनाई नहीं, दिखाई भी देगा, Paytm लाया नया साउंडबॉक्स

डिजिटल पेमेंट को आसान, सुरक्षित और तेज़ बनाने के लिए Paytm ने एक और इनोवेटिव डिवाइस पेश किया है। इस डिवाइस को कंपनी ने Mahakumbh Soundbox नाम दिया है। यह डिवाइस खासतौर पर छोटे व्यापारियों और दुकानदारों के लिए है, ये लोग अब डिजिटल स्क्रीन पर इंस्टेंट पेमेंट का अलर्ट देख पाएंगे और साथ ही यह भी देख पाएंगे की वो उस टाइम तक कितने लेनदेन कर चुके हैं।
खास बात यह है कि पेटीएम का यह नया महाकुंभ साउंडबॉक्स मेड-इन-इंडिया है। इस साउंडबॉक्स को खासतौर पर तेजी से पेमेंट अलर्ट देने, डिजिटल ट्रांजैक्शन को ट्रैक करने, और Real-time में अपडेट देने के लिए डिजाइन किया गया है।
Mahakumbh Soundbox एक स्मार्ट ऑडियो नोटिफिकेशन डिवाइस है जो हर बार जब पेमेंट रिसीव होती है, तो व्यापारी को तुरंत वॉयस और स्क्रीन अलर्ट देता है। इस बॉक्स के साथ एक स्क्रीन जोड़ी गई है यह एक डिजिटल स्क्रीन, जो ट्रांजैक्शन की संख्या, अमाउंट और नेटवर्क स्टेटस जैसे कई ज़रूरी डेटा को दिखाती है। यह डिवाइस खासतौर पर उन जगहों के लिए उपयोगी है जहां भीड़ होती है, जैसे कि मेले, बाजार, मंदिर परिसर या आयोजनों में लगाए गए स्टॉल्स
Mahakumbh Soundbox में क्यूआर कोड की सुविधा भी मिलती है जिससे ग्राहक सभी यूपीआई ऐप से स्कैन करके पेमेंट कर सकते हैं। इसमें एक शक्तिशाली 3-वाट स्पीकर है जो क्लियर आवाज में लेनेदेन की डिटेल देता है। यह बॉक्स 11 भाषाओं का सपोर्ट करता है और सुनिश्चित करता है कि व्यापारियों को उनकी पसंदीदा भाषा में अपडेट मिल सके। इसके अतिरिक्त, बॉक्स में लंबे समय तक चलने वाली 10-दिन की बैटरी है।
Mahakumbh Soundbox के फीचर्स
– अब व्यापारी को सिर्फ आवाज़ ही नहीं, बल्कि स्क्रीन पर ट्रांजैक्शन की डिटेल भी दिखाई देगी।
– पेमेंट होते ही हिंदी, अंग्रेज़ी या अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में अलर्ट मिलता है। इससे किसी धोखे की संभावना नहीं रहती।
– डिवाइस दिनभर के कुल ट्रांजैक्शन को रिकॉर्ड करता है, जिससे व्यापारी अपने सेल का अंदाज़ा आसानी से लगा सकता है
।




