छत्तीसगढ़

बाईक में सवार होकर नक्सलगढ़ रायगुड़म पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लंबे समय से नक्सल प्रभावित रायगुड़म इलाके में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। प्रदेश गठन के बाद पहली बार राज्य के गृह मंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा बाइक पर सवार होकर इस दुर्गम क्षेत्र में पहुंचे।

Advertisement

रायगुड़म, जो अब तक नक्सलियों के प्रभाव में रहा है, वहां गृह मंत्री ने सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने जवानों से सुरक्षा हालात और उनकी चुनौतियों को लेकर चर्चा की।

Advertisement

डिप्टी सीएम ने स्थानीय ग्रामीणों से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार नक्सल प्रभावित इलाकों के विकास के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

Related Articles

Back to top button