
रायपुर पुलिस ने उड़ीसा के अंतर्राज्यीय ठग मकरंदा मेहर को गिरफ्तार किया है, जो दूसरों के नाम पर बैंक खाते खोलकर लाखों रुपये का अवैध लेन-देन कर रहा था।
प्रार्थी गुलशन विश्वकर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने उसे सरकारी नौकरी का झांसा देकर फेडरल बैंक में खाता खुलवाया और पासबुक व एटीएम कार्ड अपने पास रख लिया। बाद में बैंक नोटिस मिलने पर खुलासा हुआ कि खाते में 15.24 लाख रुपये का संदिग्ध लेन-देन हुआ है।
आजाद चौक पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध कबूल किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है।
गिरफ्तार आरोपी:
नाम: मकरंदा मेहर (41)
निवासी: बलांगीर, उड़ीसा (वर्तमान पता: रायपुर)




