छत्तीसगढ़
बच्चों पर ना पड़े तेज गर्मी का असर, बदला स्कूल का टाईम

छत्तीसगढ़ में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है, और इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय बदलने का निर्णय लिया गया है।
2 अप्रैल से राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक होंगी। इस नए समय परिवर्तन से बच्चों को न केवल भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि वे ताजगी के साथ अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।




