बिलासपुर

सड़क बनी मुसीबत, उड़ती धूल और गड्ढों से राहगीर हो रहे परेशान.

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर/बिल्हा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर बिल्हा सड़क सहित आसपास के सड़कों का मरम्मत किया गया था, लेकिन मरम्मत के नाम पर अधिकारियों ने सिर्फ डस्ट और गिट्टी डाल दिया है। इससे बिल्हा से बिल्हा मोड की 3 किलोमीटर का यह सफर जानलेवा साबित हो रहा है और आवागमन करने वाले लोगों को हादसे का भय सताने लगा है।

Advertisement

इसके अलावा, उड़ रहे डस्ट से लोग खासे हलकान हो गए हैं और अगर जल्द ही विभाग सही ढंग से इसका मरम्मत कार्य नहीं किया गया तो लोगों को हादसे के साथ-साथ दमा जैसी बीमारी का शिकार होना पड़ेगा।यह घटना अधिकारियों की लापरवाही और सड़क मरम्मत में अनियमितता को उजागर करती है। इससे यह सवाल उठता है कि क्या अधिकारी सिर्फ बड़े आयोजनों के लिए ही सड़कों का मरम्मत करते हैं या फिर आम जनता की सुरक्षा और सुविधा का भी ध्यान रखते हैं?

Advertisement

Related Articles

Back to top button