बिलासपुर

DEO ने प्रधानपाठक को किया निलंबित….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – जिले के शिवतराई प्राथमिक विद्यालय के प्रधानपाठक बहादुर सिंह को उनके काम में लापरवाही और मनमानी के आरोप में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसडीएम कोटा की रिपोर्ट के आधार पर की गई।

Advertisement

प्रधानपाठक बहादुर सिंह पर विद्यालय में अनुशासनहीनता, प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही और मनमानी करने के गंभीर आरोप थे। शिकायतों की जांच के बाद, एसडीएम कोटा ने अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी, जिसमें उनके खिलाफ ठोस प्रमाण मिले।

Advertisement

जिला शिक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से प्रधानपाठक को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।

Related Articles

Back to top button