मुठभेड़ में 25 लाख की ईनामी महिला नक्सली हुई ढेर…..

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में सोमवार को हुई मुठभेड़ में ढेर हुई महिला नक्सली की पहचान हो गई है। जानकारी के अनुसार महिला नक्सली का नाम रेणुका बताया जा रहा है और नक्सली रेणुका पर पूरे 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
जवानों ने बताया की, दंतेवाड़ा मुठभड़े में मारी गई महिला नक्सली की पहचान रेणुका उर्फ बानु के रूप में हुई है। साथ ही मौके से एक INSAS राइफल समेत गोला-बारूद और हथियार बरामद किए गए हैं। जवान और नक्सलियों के बीच फायरिंग जारी है।
एंटी नक्सल अभियान के तहत सोमवार सुबह दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि, जवान एरिया डोमेशन के लिए निकले थे, उसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग की।
जवानों की जवाबी कार्रवाई में एक महिला नक्सली ढेर हो गई। महिला नक्सली की पहचान रेणुका उर्फ बानु के रूप में हुई है। शव सके अलावा मौके से एक INSAS Rifle, हथियार, गोला-बारूद के दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं।




