कोरबा

दो ट्रांसपोर्टर गुट के बीच हुआ गैंगवार, 1 की मौत, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, टीआई लाइन अटैच

कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में 20-25 लोगों ने मिलकर एक ट्रांसपोर्टर को मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार रात कोयला परिवहन को लेकर दो गुटों के बीच हिंसा हुई। घटना में रोहित जायसवाल (36) पर विरोधी गुट ने धारदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मामला पाली थाना क्षेत्र का है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, SECL सरायपाली के बुडबुड खदान में वर्चस्व को लेकर लड़ाई हुई और बढ़ते-बढ़ते हिंसा का रूप ले लिया। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने पाली बंद का ऐलान किया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। मौके पर पुलिस बल तैनात किए गए है।

Advertisement

आक्रोशित लोगों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है। युवराज तिवारी को नया थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि दर्री थाना प्रभारी का कार्यभार ललित चंद्रा को सौंपा गया है। वहीं 16 आरोपियों ने खुद थाने आकर सरेंडर किया है।

Related Articles

Back to top button