कोरबा

यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर में टक्कर, घाट में पलट गई दोनों वाहनें, कई घायल…..

कोरबा – तड़के सुबह जिले के कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है की यात्री बस सूरजपुर से बिलासपुर जा रही थी, तभी मोरगा चौकी अंतर्गत तारा घाट के पास एक यात्री बस और ट्रेलर आपस में टकराते हुए घाट में पलट गई है।

Advertisement

जिसमे बस सवार यात्रियों को चोट आई है। सभी यात्रियों को बस से निकला जा रहा है, एक महिला अभी भी फसी हुई है जिसको रेस्क्यू किया जा रहा है।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया. हादसे में 12 लोगो को चोंटे आई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

Related Articles

Back to top button