देश

UPI सेवाओं में बड़ी तकनीकी खराबी, ऑनलाइन पेमेंट में दिक्कत..

Advertisement

अगर आप ऑनलाइन पेमेंट का लेने देने करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। हो सकता है कि आप इस समय GPay, PhonePe, Paytm या फिर Bhim UPI को इस्तेमाल न कर पा रहे हों। आपको बता दें कि अचानक से UPI डाउन हो गया है। देश के अधिकांश शहरों के यूजर्स को ऑनलाइन पेमेंट करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर हजारों की संख्या में यूपीआई यूजर्स ने शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisement

आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर की तरफ से भी UPI के डाउन होने की पुष्टि की गई है। खबर लिखे जाने तक डाउन डिटेक्टर पर करीब 3200 से अधिक लोग यूपीआई आउटेज को लेकर शिकायत कर चुके हैं। डाउन डिटेक्टर के साथ साथ यूपीआई यूजर्स ने दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसको लेकर शिकायत की। कई सारे यूजर्स का कहना है कि उन्हें बैंलेंस देखने में भी दिक्कत हो रही है

कई सारे यूजर्स ने बताया कि UPI से पेमेंट नहीं हो राह है। पेमेंट के अलावा ऐप्लिकेशन पर दूसरी जानकारी जानने में भी समस्या हो रही है। GPay, PhonePe, Paytm प्रोसेसिंग में काफी ज्यादा समय ले रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं ऑनलाइन पेमेंट बार-बार फेल हो रहे हैं। कई यूजर्स की तरफ से बताया गया कि उनके फोन पर फोनपे, गूगल पे और पेटीएम जैसे ऑनलाइन पेमेंट ऐप्लिकेशन्स काम नहीं कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button